Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

तुर्किये सरकार ने इंस्टाग्राम पर लगाया बैन…हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत से है कनेक्शन?

47

तुर्किये में सोशल नेटवर्किंग प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम को ब्लॉक कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला हमास प्रमुख हानिया की मौत पर किए गए पोस्ट को हटाने के जवाब में लिया गया है. हालांकि तुर्किये के इंटरनेट रेगूलेटर ने इस फैसले की घोषणा करते हुए इसका कोई कारण नहीं बताया है.

एर्दोआन सरकार के करीबी अखबार सबा ने कहा कि इंस्टाग्राम पर तुर्किए के एक यूज़र ने हमास के पॉलिटिकल लीडर इस्माइल हानिया की मौत पर संवेदना जताई थी, लेकिन इंस्टाग्राम ने उस पोस्ट को हटा दिया. माना जा रहा है कि सरकार ने इसी के चलते ये जवाबी कार्रवाई की है.

हानिया से जुड़ी पोस्ट हटाने का आरोप

इससे पहले तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन के संचार निदेशक और सहयोगी फेहरतिन अल्तून ने मार्क जुकरबर्क की कंपनी मेटा की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि, “किसी भी नीति उल्लंघन का हवाला दिए बिना लोगों को हमास नेता इस्माइल हानिया की मौत पर संवेदना संदेश पोस्ट करने से रोका जा रहा है.” बता दें कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जुकरबर्क की कंपनी मेटा के ही अंतर्गत आते हैं.

हमास को आतंकी नहीं मानता है तुर्किये

NATO का सदस्य देश तुर्किये अपने पश्चिमी सहयोगियों की तरह हमास को एक आतंकवादी संगठन नहीं मानता है. राष्ट्रपति एर्दोआन लगातार गाज़ा में इजराइली सेना की कार्रवाई के खिलाफ बोलते रहे हैं साथ ही वो हमास के लड़ाकों को फ्रीडम फाइटर बताते हैं. तुर्किये में इस्माइल हानिया की मौत पर शुक्रवार को शोक दिवस मनाया जा रहा है.

तुर्किये के लोग इंस्टाग्राम बैन करने के फैसले को हानिया की मौत की पोस्ट हटाने से ही जोड़कर देख रहे हैं. इससे पहले सोशल मीडिया और वेबसाइटों को सेंसर करने का तुर्किये का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. वकीलों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के एक संगठन के अनुसार एर्दोआन सरकार ने 2022 से अब तक सैकड़ों डोमेन ब्लॉक किए हैं. यही नहीं साल 2007 से 2010 तक तुर्किये में वीडियो-शेयरिंग प्लेटफ़ॉर्म YouTube को भी ब्लॉक किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.