Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

स्किन पर क्यों निकलते हैं पिंपल्स? जानें इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें

27

पिंपल्स की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं.कई बार तो ऐसा होते हैं कि जब भी हमें कहीं जाना होता है या स्पेशल दिखना होता है उसी समय चेहरे पर पिंपल्स नजर आने लग जाते हैं.खासकर युवा अवस्था में तो महिलाएं और पुरुष दोनों ही इस समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं.इससे राहत पाने के लिए वो कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं.लेकिन बहुत कम असर दिखाई देता है. पिंपल्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.बढ़ते प्रदूषण,अनहेल्दी लाइफस्टाइल,गलत खान-पान और शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण पिंपल्स की समस्या होने लग जाती है.स्ट्रेस लेने के कारण भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है.ज्यादा स्ट्रेस लेने से सीधा असर हमारे हार्मोन पर पड़ता है इसलिए आपको मुंहासे ठीक करने के लिए अपने स्ट्रेस को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है.

पिंपल्स होने का काम कारण

स्किन से निकलने वाले ऑयल का उत्पादन तो बढ़ जाता है,स्किन सेल्स ब्लॉक हो जाते हैं और उनमें मौजूद ऑयल वहीं रुक जाता है.इससे पिंपल्स की समस्या हो सकती है.इसी के साथ अगर ओपन पोर्स में धूल-मिट्टी,पसीना जम जाता है.अगर इसे साफ न किया जाए तो इससे भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है.

जिसके लिए डॉक्टर कई क्रीम,लोशन,एसपीएफ और सीरम जैसी कुछ चीजें व्यक्ति को उनकी स्किन टोन और स्थिति के आधार पर परामर्श करते हैं और कई बार हार्मोनल इंबैलेंस को ठीक करने के लिए दवाइयां भी लेनी पड़ती है.

वैसे तो मुंहासों को रोकना मुश्किल हैं.लेकिन मुंहासों को रोकने और ठीक करने के लिए आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रख सकते है.जैसे कि मुंहासों को बार-बार ने छूएं,दिन में दो बार फेस वॉश करें,हेल्दी डाइट लें,सोने से पहले मेकअप जरूर हटाएं,मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें,जिम से आने के बाद फेस वॉश करें,शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं,सबसे जरूरी स्किन टाइप के मुताबिक ही प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खे अपनाएं.अगर समस्या ज्यादा है तो आपको एक्सपर्ट से जरूर सलाह करनी चाहिए.डॉक्टर स्किन की जांच कर और कुछ टेस्ट कराकर इसके कारण का पता लगाने के बाद उसका इलाज करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.