Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो...

इंदौर के आईआईटी परिसर के केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी तक पहुंची पुलिस

40

इंदौर : नौकरी न मिलने की खुन्नस में इंदौर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के परिसर में स्थित केंद्रीय विद्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (देहात) हितिका वासल ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान चेतन सोनी (30) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मास्टर ऑफ कम्प्यूटर ऐप्लिकेशन (एमसीए) की उपाधि प्राप्त सोनी ने केंद्रीय विद्यालय में तकनीशियन के पद पर नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसका चयन नहीं हो सका था।

वासल ने बताया,”नौकरी नहीं मिलने की खुन्नस में उसने आईआईटी परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य को पिछले महीने ई-मेल के जरिये धमकी दी थी कि इस शैक्षणिक संस्थान को 15 अगस्त को बम से उड़ा दिया जाएगा।”

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोनी वर्ष 2015 में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुका था लेकिन कई प्रयासों के बावजूद उसे अब तक नौकरी नहीं मिली थी जिससे वह बेहद कुंठित चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.