Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

ग्वालियर में शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात बदमाश आकाश जादौन को किया गिरफ्तार

36

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने कुख्यात बदमाश आकाश जादौन को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह बदमाश आकाश और पुलिस का आमना-सामना हुआ जिसके बाद बदमाश ने भागने का प्रयास किया था आपको बता दें कि सत्यम ट्रैवल्स के संचालक संतोष गुप्ता की पत्नी अनीता गुप्ता की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी की पुलिस तलाश कर रही थी आरोपी ने दीनदयाल नगर में शिक्षिका  सरिता परिहार की सोने की चेन भी लूट ली थी। पुलिस घटना के बाद से ही घेराबंदी में लगी थी शिवपुरी लिंक रोड़ पर शीतला माता मंदिर के पास रेलवे ब्रिज के नीचे पुलिस ने बदमाश को शुक्रवार को घेर लिया।

यहां से वह बाइक से जा रहा था और उसने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी थी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें आकाश के पैर में गोली लगी है गोली लगने से आकाश घायल है। उसे जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है। दूसरे लुटेरे सोहम भदोरिया को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी मयंक की भी घेराबंदी में अभी पुलिस लगी है।

आपको बता दें कि शहर में हत्या और लूट की सनसनी खेज वारदात को अंजाम देकर इन आरोपियों ने खलबली मचा दी थी। जिस बदमाश आकाश जादौन को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा है उसने अनीता को गोली मारी थी। मयंक भदोरिया दोनों बारदातों में गाड़ी चला रहा था आकाश पर 30 हजार रुपए और अन्य दोनों अपराधियों पर 10 ,10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.