Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

घर से भागा नाबालिग प्रेमी जोड़ा, परिजन ढूंढने पहुंचे तो दोनों ने पिया जहर, हुई मौत

32

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आने वाले भगवानपुरा क्षेत्र से एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा घर से भाग गया जब परिजन दोनों को ढूंढने निकले तो दोनों ने जहर पीकर अपनी जान दे दी है। 16 साल की लड़की और 17 साल का लड़का 8 दिन पहले अपने घर से लापता हो गए थे। लड़की के लापता होने पर गांव वाले गुस्से में भी थे और जगह-जगह लड़की को ढूंढा जा रहा था। ग्रामीणों को जानकारी मिली कि जनपद पंचायत झरनिया के ग्राम आमडी से 17 साल का लड़का भी लापता है।

लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास के गांव में तलाश किया बुधवार को ग्रामीणों को पता चला कि बगदरा में लड़का और लड़की दोनों मिल गए हैं और दोनों ने कीटनाशक पी लिया था। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई लड़की को अस्पताल ले जाया गया यहां पर लड़की की भी मौत हो गई जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव को लाया गया।

यहां पर लड़की और लड़के पक्ष के परिजन और ग्रामीण आमने-सामने हो गए दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई थी और कहा सुनी हो गई, इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.