Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

बिजली का बिल मांगने पर तलवार से किया हमला, पीड़ित परिवार पहुंचा थाने की शिकायत

61

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अस्पताल की चौकी में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के परिवार द्वारा अपने पड़ोसी से मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है। जहां उक्त मामले की थाने में रिपोर्ट की गई है जिसपर मामला दर्ज किया गया है। वहीं थाना पुलिस मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

यह है पूरा मामला..

जानकारी के मुताबिक छतरपुर थाना सिविल लाइन अंतर्गत दुर्गा कॉलोनी में दबंगो ने एक परिवार पर जानलेवा हमला किया है। बुधवार की दोपहर दुर्गा कॉलोनी निवासी सीमा यादव पति देवेंद्र यादव ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कॉलोनी में ही रहने वाले भानू सिंह जो मेरे घर से लाईट लिये हुये है। लाइट बिल के रूपये लेने के लिए कर्मचारी पूरन विश्वकर्मा भानू के घर मंगलवार की रात 8 बजे भेजा था। कर्मचारी वापिस आया और बताया की रुपए नहीं दिए और भानू सिंह ने मेरे को दो थप्पड़ मार दिए।

जिसको लेकर में और मेरे पति देवेंद्र यादव सहित दो से तीन लोग पहुँचे तब भानू सिंह, छोटू उर्फ आकाश सिंह एवं उनकी बहन भारती सिंह मिली और तत्काल गाली गलोच करने लगी। गाली-गलोच करते हुए तलवार और बका से हमला करना चाहा जब तक हम लोग भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलवार को बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह भी आरोप है की आरोपियों की कोई रिस्तेदार अस्पताल चौकी में पदस्थ है इसलिए आरोपियों के हौसले बुलंद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.