Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

डेली रूटीन में अपना लें ये चार अच्छी आदतें, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

47

जिंदगी जीने के लिए पैसा जरूरी होता है, लेकिन पैसा कमाने के लिए शरीर का हेल्दी रहना जरूरी है, इसलिए ही कहा गया है कि ‘पहला सुख निरोगी काया और दूजा सुख घर में माया’. यानी अगर शरीर ही हेल्दी नहीं रहेगा तो पैसे या फिर किसी भी चीज का कोई मतलब नहीं रह जाता है. बीमार होने के बाद पैसा खर्च करने से बेहतर होता है कि पहले से ही सेहत का ध्यान रखा जाए और हेल्दी रहा जाए. डेली रूटीन में अगर कुछ अच्छी आदतें अपना ली जाएं तो न सिर्फ आप देखने फिट लगेंगे बल्कि अंदरूनी रूप से भी हेल्दी रहेंगे.

जब आप पूरी तरह से हेल्दी रहते हैं तो आप मेंटली भी खुश रहे पाते हैं, जिससे आप अपने काम से लेकर पर्सनल लाइफ तक को सही से एंजॉय कर पाते हैं. तो चलिए जान लेते हैं ऐसी 4 आदतें जो आपको हेल्दी और फिट रखने में मदद करेंगी.

रोजाना व्यायाम या योगा जरूर करें

डेली रुटीन में कम से कम 30 से 40 मिनट व्यायाम या फिर योगा करने के लिए जरूर निकालने चाहे. इससे आप वजन को कंट्रोल में रख पाते हैं और देखने में फिट नजर आते हैं. इसके अलावा आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं. रोजाना व्यायाम या योगा करने वाले लोग बढ़ती उम्र में भी खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करते हैं.

खानपान पर रखें कंट्रोल

मॉर्डन लाइफ स्टाइल में खानपान काफी खराब हो गया है. लोग हाई प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का सेवन ज्यादा करने लगे हैं, जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियों का कम उम्र में ही शिकार हो जाते हैं. शुरू से ही अगर खानपान पर कंट्रोल रखा जाए तो फिट और हेल्दी रहा जा सकता है.

भरपूर मात्रा में पिएं पानी

पानी न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर में कई विटामिन और मिनरल्स की भी पूर्ति करता है. बॉडी को हाइड्रेट रखने से लेकर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में पानी की अहम भूमिका होती है, इसलिए पूरी तरह से अगर स्वस्थ रहना है तो बॉडी की जरूरत के हिसाब से भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए.

रूटीन को बनाएं सयंमित

हेल्दी रहने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने रूटीन को संयमित बनाएं. फिर चाहे वो आपके सोने का टाइम हो सुबह जागने का समय हो या फिर खाना खाने और व्यायाम करने का वक्त. जैसे रात को दस बजे सो जाना और सुबह कम से कम 6 बजे उठ जाना. 8 से 9 बजे के बीच ब्रेकफास्ट कर लेना और रात को 7 से 8 बजे डिनर कर लेना सही रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.