Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक विनोद तावड़े बने उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रभारी, दिल्ली आवास पर लगा यूपी के नेताओं का तांता रायबरेली के बहुचर्चित आदित्य हत्याकांड में बड़ा फैसला: पूर्व सपा जिलाध्यक्ष आरपी यादव और ढाबा मालिक ... रायपुर के छात्र गोपाल नवघरे की अनोखी सफलता: ₹30 के हॉट चॉकलेट स्टार्टअप से बने अमूल के टेरिटरी सेल्स... बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह में दुष्कर्म के आरोपी किशोर ने लगाई फांसी, बाथरूम में मिला शव

बिहार के टीचर्स को BPSC की चेतावनी… ऐसा किया तो कटेगी सैलरी

51

बिहार लोक सेवा आयोग ने ऐसे टीचरों के लिए चेतावनी जारी की है, जो स्कूल में आकर के अपनी अटेंडेंस लगाते हैं और स्कूल में कक्षाओं के संचालन के समय उपस्थित नहीं रहते हैं. टीचरों की तरफ से की गई इस लापरवाही के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से ऐसा करने वाले सभी टीचरों को चेताया गया है.

मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने इस बात को स्पष्ट किया है. लोक सेवा आयोग ने नियुक्त किए गए सभी टीचरों, प्रधानाध्यापक तथा नियोजित शिक्षकों को सूचित किया जाता है कि विभाग को इस प्रकार की जानकारी प्राप्त हुयी है कि स्कूल में कुछ ऐसे टीचर हैं, जो सुबह आते हैं और उपस्थिति बनाकर वापस चले जाते हैं. फिर स्कूल से जाने के पहले फिर से स्कूल में आकर आउट होने की अटेंडेंस लगा देते हैं इसकी समस्त जानकारी विभाग को मोबाइल लोकेशन के जरिये मिलती रहती है.

वेतन काट दिए जाएंगे

आयोग ने टीचरों को सूचित किया जाता है कि इस तरह के कार्य न करें अन्यथा प्रधानाध्यापक सहित उस टीचर का एक सप्ताह का वेतन काट दिया जायेगा. वहीं एक और नोटिफिकेशन जारी करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने फर्जी सूचनाओं को लेकर आगाह किया है.

आयोग के अपर सचिव सह परीक्षा नियंत्रक ने शिक्षा विभाग के एसीएस को सूचित करते हुए जारी किए गए नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अधोहस्ताक्षरी के नाम और हस्ताक्षर से फर्जी और आवश्यक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं.

इस मामले में गलत ढंग से उपस्थिति दर्ज करने और उनके वेतन में कटौती सम्बन्धी सूचना दी जा रही है. अतः इस सम्बन्ध में कहना है कि आयोग द्वारा कोई भी सूचना अपने वेबसाईट के माध्यम से प्रकाशित की जाती है. वर्तमान में जारी की गई सूचना अधोहस्ताक्षरी के स्तर से प्रकाशित नहीं की गयी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.