Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

दिल्ली के बाद भोपाल के कोचिंग सेंटर में भरा पानी, बेसमेंट में क्लास चलते देख भड़के SDM, लगाया सील

36

दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी एक्शन में आ गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर राजधानी भोपाल में मंगलवार को सघन छापेमारी हुई. इस दौरान कई कोचिंग सेंटरों में ना केवल बेसमेंट में क्लासेज चलती पायीं गई, बल्कि कुछ बेसमेंट में पानी भरने की भी शिकायतें मिली हैं. ऐसे हालात में SDM ने इन कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है. एसडीएम के मुताबिक पहले दिन केवल दो कोचिंग सेंटरों की ही जांच हो पायी है, जल्द ही बाकी सेंटरों की भी जांच की जाएगी.

तीन दिन पहले दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई बारिश के दौरान एक प्रतिष्ठित कोचिंग सेंटर में पानी भर गया था. इस दौरान कोचिंग के बेसमेंट में क्लास चल रही थी. पानी भरने के दौरान कुछ छात्र तो जैसे तैसे बाहर निकलने में सफल हो गए थे, लेकिन दो छात्राओं और एक छात्र की इस पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई. इस घटना के बाद पुलिस ने कोचिंग सेंटर के मालिक को अरेस्ट करने के साथ ही कोचिंग सेंटर सील कर दिया था. इस घटना के बाद देश भर में कोचिंग सेंटरों की जांच कराई जा रही है.

कौटिल्य एकेडमी पर लगाया सील

मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए राज्य के सभी कोचिंग सेंटरों की जांच के आदेश दिए थे. इसी क्रम में राजधानी भोपाल के कलेक्टर की निगरानी में एसडीएम आशुतोष शर्मा की टीम कोचिंग हब महाराणा प्रताप नगर पहुंची. इस टीम ने सबसे पहले कौटिल्य अकादमी में छापा मारा. इस कोचिंग के अंदर उस समय बेसमेंट में क्लास चल रही थी. एसडीएम ने तुरंत सभी छात्रों को कोचिंग से बाहर निकाल कर इसपर सील लगा दिया.

औरस कोचिंग में भरा मिला पानी

इसके बाद टीम AUROUS कोचिंग सेंटर पहुंची. यहां बेसमेंट में उस समय क्लास तो नहीं चल रही थी, लेकिन छात्रों के बैठने की व्यवस्था थी. ब्लैकबोर्ड पर मैथ के फार्मूले लिखे हुए थे. इस कोचिंग में छापेमारी के दौरान प्रशासन की टीम के साथ टीवी9 भारतवर्ष की टीम भी मौजूद थी. यहां बेसमेंट में पानी भरा हुआ था. एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस कोचिंग सेंटर को भी सील किया जा रहा है. इसके साथ ही अन्य कोचिंग सेंटरों में भी औचक निरीक्षण किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.