Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुरैना में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्राली को मारी टक्कर, सड़क हादसे में दो कावड़ियों की मौत

62

मुरैना : मुरैना तेज रफ्तार से जा रहे कंटेनर ने कावड़ियों के ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पलट गई, जिसने बैठे दो कावड़ियों की मौत हो गई, वही एक दर्जन से अधिक कावड़िया घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, घटना के बाद आक्रोशित कावड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद खोला गया।

आपको बता दें कि, जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के गड़िया गांव से शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक लोग सोरौ मां गंगा की धारा से जल लेने के लिए निकले थे। जो कल कावड़ भरके अपने गांव के लिए रवाना हुए थे। तभी, उन्हें लेने के लिए उनके परिजन भी ट्रैक्टर से राजस्थान के धौलपुर से आगे पहुंच गए थे। उन्होंने कावड़ लेकर आ रहे सभी कावड़ियों को तो ट्रॉली में बिठा दिया और परिजन उन कावड़ को लेकर आ रहे थे, तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पास कावड़ियों के ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से आ रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कावड़ियों से भरी ट्राली हाईवे पर पलट गई, जिसमें दो कावड़ियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वही एक दर्जन से अधिक कावड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं डॉक्टरों ने पांच कांवड़ियों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि, घटना में मरने वाले दोनों कावड़िया आपस में मामा भांजे हैं। घटना के बाद आक्रोशित कावड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कावड़ियों को समझा बुझा कर जाम को खुलवाया। घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद ठाकुर का कहना है कि, कावड़ लेकर लौट रहे कावड़ियों के ट्रैक्टर को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग घायल हो गए हैं, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कुछ उनके समर्थकों ने हाईवे परजाम लगा दिया था, उसे भी खुलवा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.