Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

दिल्ली में कोचिंग सेंटर हादसे के विरोध में करोल बाग में छात्रों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने खाली कराई सड़क

20

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. घटना के अगले दिन यानी रविवार को तैयारी करने वाले छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. छात्रों को वहां से हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर कर रोड आवाजाही शुरू करा दी है.

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. छात्रा का कहना है कि दिल्ली में ऐसे कितने कोचिंग सेंटर हैं जो हर दिन छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है. छात्रों से मिलने के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ओल्ड राजेंद्र नगर पहुंचे थे. जैसे ही वो छात्रों के पास पहुंचे उनका विरोध शुरू हो गया. छात्र वापस जाओ का नारा लगाने लगे. यादव छात्रों से बात करना चाह रहे थे, लेकिन संभव नहीं हो सका.

उपराज्यपाल बोले- आपराधिक लापरवाही की ओर इशारा करती हैं

घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल का बयान भी सामने आया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कोचिंग सेंटर हादसा संबंधित एजेंसियों की आपराधिक लापरवाही और बुनियादी रखरखाव की कमी की ओर इशारा करती है. संभागीय आयुक्त को घटना पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. घटना पर दुख जताते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि वो स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं.

शहर में जल निकासी की व्यवस्था पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि शहर में जल निकासी और संबंधित बुनियादी ढांचे और इन समस्याओं के समाधान के लिए किए गए प्रयास स्पष्ट रूप से विफल हो गए हैं. पिछले एक दशक से दिल्ली में व्याप्त कुशासन की व्यापक दुर्दशा को दर्शाती है. कोचिंग संस्थानों और मकान मालिकों की भूमिका पर भी गौर किया जाना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.