Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Heavy Rain Alert India: मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों में चलेंगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार... Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा...

Weather Update Today: उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी और बिहार में कोहरा; जानें यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

28

दिल्ली-एनसीआर से धीरे-धीरे ठंड गायब हो रही है. IMD ने 16 फरवरी तक मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं जताई है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं यूपी में भी कोहरे का दौर खत्म हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और मौसम गर्म होगा. आज दिन में धूप रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा.

आज दिल्ली- NCR में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला. मौमस विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमना 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि दिन में तेज घूप निकलने से मौसम गर्म हो सकता है.

कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम?

यूपी में भी अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बदलाव की संभवाना नहीं है. शीतलहर का दौर भी कम हो गया है और तेज धूप निकलने से दिन से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

बिहार में कोहरे और ठंड का दौर अभी जारी है. दिन में चल रही ठंड हवाओं के कारण मौसम सर्द बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के ज्यादातर हिस्सो में आज मौसम सामान्य रहने के आसार हैं. दिन में घूप निकलने से राहत मिलेगी, लेकिन रात के समय मौसम सर्द बना रहेगा. आईएमडी ने बारिश को लेकर अभी कोई अलर्ट नहीं जारी किया है.

उत्तराखंड में होगी बारिश

हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पहाड़ी हिस्सों में 13 और 16 फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि 14 और 15 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है. राज्य में फरवरी में अब तक कुल 51 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड के कुल हिस्सों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार है. आईएमडी ने पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान है. वहीं 12 फरवरी को मौसम साफ रहेगा. बारिश और बर्फबारी को लेकर मौमस विभाग ने कोई चेतावनी नहीं जारी की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.