Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पोर्न मूवी देखकर 13 साल के भाई ने छोटी बहन की रेप के बाद की हत्या, मां और 2 बहनें भी गिरफ्तार

38

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में एक बेहद सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां 9 साल की बच्ची के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मासूम बच्ची का कातिल कोई और नहीं उसी का छोटा भाई निकला। जो मोबाइल में अश्लील फिल्म देखने का आदी था। उसके अपराध में घर के दूसरे सदस्य भी आरोपी बने है जिन्होंने उसके अपराध को छिपाने का प्रयास किया है।

ये है मामला

रीवा के जवा थाना क्षेत्र में दो महीने पहले एक 9 साल की बच्ची के घर वाले उसे जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए थे। जहां अज्ञात कीड़ा काटने से बच्ची की मौत के बारे में बताया गया था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ था। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर पूरे मामले की विवेचना की। वहीं बच्ची का शव घर के अंदर मिलने की जानकारी दी गई थी जिस पर पहले संदेह में घर वाले ही बने। पुलिस ने घर के सभी सदस्यों से बारी-बारी से पूछताछ की। घर वाले पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने बयान बदल रहे थे। बाद में उन्होंने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

भाई ने दुष्कर्म के बाद की थी गला दबाकर हत्या

एसपी विवेक सिंह के मुताबिक, घटना की रात बच्ची आंगन में 13 साल के भाई के साथ सो रही थी । भाई ने मुंह दबाकर बच्ची से बलात्कार किया। बच्ची ने पापा से बताने को बोला तो उसने गला घोंटकर हत्या कर दी।

बताया गया है कि बच्ची का गला दबाने के बाद उसने अपनी मां को बताया तो मां ने उसे देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। बच्चे ने फिर से उसका गला दबाया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में भाई के साथ उसकी मां व दो बड़ी बहनों को आरोपी बनाया है जो घटना के बाद उसके अपराध को छिपाने का प्रयास कर रहे थे।

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि बच्चे को अश्लील वीडियो देखने आदत थी। उसने गांव के कुछ बच्चों के साथ अश्लील फिल्म मोबाइल पर देखी थी और उसी फिल्म के प्रभाव में आकर वह किसी के साथ संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। रात में उसके बगल में छोटी बहन सो रही थी जिसके साथ ही उसने यह घिनौना कांड कर दिया और उसे छिपाने के लिए हत्या कर दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.