Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फिगर मेंटन करना छोड़ें हिंदू औरतें, पैदा करें 4 बच्चे… UP के 17 जिले हाथ से निकले; महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने क्यों कहा?

33

धार्मिक नगरी उज्जैन में बड़नगर रोड पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा मे महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने हिंदू महिलाओं को चार-चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है. स्वामी प्रेमानंद ने वर्ग विशेष की आबादी को लेकर भी टिप्पणी की. वह यहीं नहीं रुके उन्होंने महिलाओ को लेकर कह डाला कि महिलाएं अपना फिगर मेंटन करने के चक्कर में लगी हुई हैं और वहीं दूसरा समुदाय 8 बच्चे पैदा करने में लगा हुआ है.

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज इन दिनों बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबाधाम मंदिर (अर्जी वाले हनुमान 81 फीट) में श्रीमद भागवत कथा कर रहे हैं. कथा के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से हिंदुस्तान को हिंदुस्तान बनाए रखने की बात कहीं. उन्होंने महिला श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी आपको भले से ही सुनने में यह बात अजीब लग रही हो कि हिंदू धर्म खतरे में है. लेकिन वह समय आ गया है जब आप सभी को सनातन संस्कृति को बचाने के लिए क्षत्राणी बनना होगा.

धर्म विशेष पर साधा निशाना

महामंडलेश्वर ने वर्ग विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भले ही हम अल्पसंख्यक उनको कहते हैं. लेकिन अब वो दिन दूर नहीं जब कश्मीर की तरह कल हम भी अल्पसंख्यक हो जाएंगे. महामंडलेश्वर ने कथा के दौरान विवादित बयान दे डाला. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करना चाहिए. महिलाओं को कम से कम 4-4 संतान करनी चाहिए. दूसरे समुदाय के लोग 8-8 बच्चे पैदा कर रहे हैं और हमारी माताएं फिगर मेंटेन करने के मायाजाल मे उलझी हैं. उन्होंने कहा कि अगर आपका 2 बच्चों का टारगेट है और आप 3 कर रहे हो, तो भी आपको कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आपके तीसरे बच्चे को हम पाल लेंगे.

’17 जिले हिंदू धर्म के नहीं रहे’

महामंडलेश्वर ने कहा कि अब तक आधा उत्तर प्रदेश चला गया है. जिसमें लगभग 17 जिले हिंदू धर्म के नहीं रहे. ऐसे ही कुछ हालात पश्चिम बंगाल के भी है, जहां पर बंगाल के लोग भी इसी समस्या से जूंझ रहे हैं. असम में 5 लाख लोगों के पास कोई पासपोर्ट-वीजा भी नहीं है. श्रीमद् भागवत कथा के दौरान उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अभी नहीं जागे तो हिंदुस्तान भी इंडोनेशिया बन जाएगा. वर्ग विशेष की ओर इशारा करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा कि 25 साल पहले वे लोग 2 करोड़ थे, फिर 9 करोड़ हुए और अब वे 38 करोड़ हो चुके हैं. अभी भी समय है संभल जाइए वरना जल्द ही हिंदुस्तान भी इंडोनेशिया हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.