Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

पाकिस्तान से भारत लौटीं गीता ने किया कुछ ऐसा… सब कर रहे तारीफ, सरकार से की ये मांग

61

पाकिस्तान से भारत लौटीं मूक-बधिर गीता ने आठवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण कर ली है. अब वो सरकार से नौकरी की मांग कर रही हैं. मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा में गीता को 600 में से 411 अंक मिले हैं. सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में उन्होंने इतने अच्छे अंक हासिल किए हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा.

इंदौर की गैर सरकारी संस्था आनंद सर्विस सोसायटी पाकिस्तान से गीता की वापसी के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के जतन में जुटी है. संस्था के सचिव और सांकेतिक भाषा के जानकार ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बुधवार को बताया- अपने परीक्षा परिणाम से गीता बेहद उत्साहित हैं और अपने भविष्य की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही हैं. गीता साल 2015 में पाकिस्तान से भारत लौटी थीं. इससे पहले वो पाकिस्तान में ही रह रही थीं.

पुरोहित के मुताबिक, वीडियो कॉल पर इशारों की जुबान में गीता ने उन्हें बताया कि वह सरकारी नौकरी करने के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं. उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकारों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती में उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास तय की गई है. इस लिहाज से गीता इस वर्ग की सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की पात्र हो गई हैं.

ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया- गीता का असली नाम राधा है और वह इन दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अपनी मां मीना पांढरे के साथ रह रही हैं. उन्होंने कहा कि गीता का परिवार गरीब है और वह आर्थिक रूप से अपने पैरों पर खड़ी होने के लिए नौकरी करना चाहती हैं. गीता के मुताबिक अभी वह शादी नहीं करना चाहतीं.

गलती से चली गई थीं पाकिस्तान

गीता बचपन में गलती से रेल में सवार होकर सीमा पार करने के कारण करीब 23 साल पहले पाकिस्तान पहुंच गई थीं. पाकिस्तानी रेंजर्स ने गीता को लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में अकेले बैठा हुआ पाया था. मूक-बधिर लड़की को पाकिस्तान की सामाजिक संस्था ईधी फाउंडेशन की बिलकिस ईधी ने गोद लिया और अपने साथ कराची में रखा था.

26 अक्टूबर 2015 को हुई थी वतन वापसी

तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (अब दिवंगत) के विशेष प्रयासों के कारण गीता 26 अक्टूबर 2015 को स्वदेश लौट सकी थीं. इसके अगले ही दिन उन्हें इंदौर में एक गैर सरकारी संस्था के आवासीय परिसर भेज दिया गया था. वर्ष 2021 में महाराष्ट्र में अपने परिवार का पता चलने के बाद गीता इस राज्य में रह रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.