Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

कोर्ट में पेशी से लौट रहे कैदी को पिलाई कोल्ड ड्रिंक, थोड़ी देर बाद हो गई मौत, परिजन बोले- हत्या है ये

42

बिहार के पूर्णिया में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक कैदी, हत्या के मामले में पिछले 5 साल से अररिया जेल में बंद था. मृतक की पहचान विवेक कुमार उर्फ लाल यादव उम्र 23 के रूप में हुई है. कैदी को सुपौल सिविल कोर्ट में पेशी के बाद पुनः वापस मंडल कारा ले जाया जा रहा था. परिजनों ने दोस्तों पर कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर विवेक की हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले के बाद से अररिया जेल पुलिस की कस्टडी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं.

घटना को लेकर मृतक के जीजा डॉ. विनोद कुमार ने बताया- हत्या के एक मामले में पिछले 5 साल से अररिया मंडल कारा में विवेक जेल की सजा काट रहा था. जल्द ही उसकी रिहाई होनी थी. विवेक को बुधवार के दिन मंडल कारा से उसे सुपौल सिविल कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया था. पेशी के बाद कुछ दोस्त उससे मिलने आए थे और उन्होंने ही उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कोल्ड ड्रिंक में दोस्तों ने जहर मिलाकर दिया. जिसे पीने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी. ये देख जेल पुलिस मंडल कारा लाने के बजाए इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जेल पुलिस ने फिर उन लोगों को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर परिजन जब तक पहुंचे, विवेक की मौत हो चुकी थी. मृतक के जीजा ने बताया कि पिछले सितंबर माह में ही विवेक के पिता शिव कुमार यादव की बीमारी से मौत हो गई थी. पिता सुपौल के सरायगढ़ भक्तियाही प्रखंड के पूर्व प्रमुख थे.

मरने से पहले का वीडियो

परिजनों ने बताया कि कोर्ट में पेशी के वक्त जाते समय वो लो भी विवेक के साथ मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने विवेक के फोटो और वीडियो भी लिए गए. विवेक पूरी तरह स्वस्थ्य था. कैदी की मौत के बाद उसका 4 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस वैन में बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी रहा है. परिजनों ने बताया- जब विवेक को पुलिस कस्टडी में सुपौल ले जाया जा रहा था, तभी उसके कुछ दोस्तों ने उसे कोल्डड्रिंक पीने के लिए दी थी. आरोप है कि कोल्डड्रिंक में ही जहर मिलाकर उसकी हत्या की गई है.

फिलहाल मृतक के शव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मौके पर मौजूद अधिकारियों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.