Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP में कांग्रेस- सपा में गठबंधन, भाजपा को हराने के लिए मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव

41

भोपाल : श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस दोनों ही सीटों पर कमबैक चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। गठबंधन को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी हम गठबंधन में हैं। अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य बीजेपी को हराना है।

जिक्रयोग है कि सीहोर की बुधनी विधानसभा सीट शिवराज सिंह के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। वहीं विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा ज्वाइंन करके विधायकी से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। दोनों ही विधानसभाओं में आगामी दिनों में उपचुनाव होने है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.