Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

सड़क खराब होने के कारण नहीं पहुंची एंबुलेंस, बैलगाड़ी का लिया सहारा…अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई डिलीवरी

27
बैतूल: सड़क खराब होने से परिजनों को गर्भवती महिला को करीब डेढ़ किलोमीटर बैलगाड़ी से लाना पड़ा। देरी के कारण महिला का 108 एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। सरकार के वादे एवं विकास की पोल खोलती तस्वीर घोड़ाडोंगरी विधानसभा से सामने आई है। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई लेकिन सड़क नहीं होने के कारण परिजन करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे। उसके बाद 108 एम्बुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर आ रहे थे कि अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही लाड़ली लक्ष्मी को जन्म दिया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार, संतलाल उइके निवासी धसई गांव की पत्नी ललिता उइके को सुबह प्रसव पीड़ा प्रारंभ हुआ जिसके बाद उन्होंने 108 एम्बुलेंस को फोन किया गया। परंतु गांव की सड़क खराब होने के कारण 108 एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाई।

इसके बाद परिजन महिला को प्रसव पीड़ा होने के कारण बैलगाड़ी में बिठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर तक लेकर आए। इसके बाद 108 इमरजेंसी में महिला को शिफ्ट किया गया। अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण 108 एम्बुलेंस कुछ ही दूरी पर चली थी कि महिला ने गुवाड़ी के पास एक स्वस्थ बालिका को जन्म दिया।

108 ईएमटी आशीष नर्रे ने महिला की सकुशल डिलीवरी 108 एंबुलेंस में करवाई। जिसके बाद महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में लाकर भर्ती किया गया। जहां जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। दोनों जच्चा बच्चा को भर्ती कर स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.