Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'घरजमाई बनना व्यक्तिगत पसंद'; हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का फैसला रखा बरकरार, जानिए पू... Rubella Outbreak Alert: जर्मन खसरा (रूबेला) की दस्तक से झारखंड में हड़कंप; रांची NHM में बना वार रूम... Jharkhand Crime: पाकुड़ में ग्राम प्रधान की बेरहमी से हत्या; टोना-टोटका के शक में रिश्तेदार ने टांगी... Ambedkar Nagar News: अंबेडकर नगर भूमाफिया बुलडोजर कांड; शासन तक पहुंची गूंज, पुलिसकर्मियों पर गिरी ग... Saharanpur BJP News: सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के स... BJP Campaign Strategy UP: जाति बनाम ध्रुवीकरण: यूपी में क्यों बढ़ी बीजेपी-संघ की चिंता? नितिन नबीन औ... HP High Court News: लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर दूसरी पत्नी को नहीं कर सकते पेंशन से वंचित: हाईक... Kullu News: आनी उपमंडल में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; जाबोड़ा गांव के 4 युवक... Rajasthan HC Hearing: निकाय चुनाव से पहले देर रात खुला राजस्थान हाईकोर्ट; पार्षदों की गिरफ्तारी पर ल... Nagaur Mundwa Election: मुंडवा नगरपालिका चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिला 'जीरो' वोट! 10 पार्षद होने ...

हथौड़ी से सिर पर वारकर पत्‍नी को उतारा मौत के घाट.. इसके बाद पति ने लगा ली फांसी

32

उज्जैन। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन जिले में दिलदहला देने वाली वारदात हो गई। यहां एक पति ने अपनी पत्‍नी की नृशंस हत्‍या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना चिंतामण थाना क्षेत्र के लेकोड़ा की है। पता चला है कि लेकोड़ा में अर्जुन मोंगिया उम्र 37 वर्ष ने अपनी पत्नी धापू बाई से विवाद के बाद हथौड़ी से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद पति ने स्वयं फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चिंतामण पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई है।

पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर अभी अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पति और पत्‍नी के बीच विवाद किस कारण हुआ अभी इस बात की जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.