Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गरीब आदिवासी की चमकी किस्मत.. खुदाई में मिला 1 करोड़ का हीरा

44

पन्ना : बेशकीमती हीरों के लिए विश्वविख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से एक बार फिर गरीब आदिवासी की किस्मत चमकी है। कृष्ण कल्याणपुर (पटी) की उथली हीरा खदान से 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हीरा धारक चुनवादा आदिवासी ने अपने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है। जिसे अगली आने वाली नीलामी में रखा जाएगा।

●यह है पूरा मामला…

दरअसल पन्ना जिले के अहिरगंवा गांव के निवासी चुनवादा गौंड ने मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाकर हीरा कार्यालय से 20 मई 2024 को कृष्ण कल्याणपुर के पटी क्षेत्र में हीरा खदान खोदने के लिए पट्टा बनवाया था। जिसे 8×8 मीटर की जगह उत्खनन के लिए दी गई थी। पट्टा जारी करवाने के बाद गरीब आदिवासी चुनवादा ने दिन रात पत्नी व बच्चों सहित खदान में हीरा तलाशने के लिए मेहनत की।

करीब दो माह की मेहनत में उसे बेशकीमती करीब एक करोड़ 19.22 कैरेट का हीरा मिला है। जिसे बुधवार के दिन हीरा कार्यालय पहुंचकर जमा करवा दिया है। उक्त हीरे को अब अगली हीरा नीलामी में रखा जाएगा। नीलाम होने पर 12% टैक्स और 1% टीडीएस काटकर बांकी रकम हीरा धारक के खाते में भेज दी जाएगी।

●पिता की तबियत खराब बेटे ने कराया हीरा जमा…

आदिवासी चुनवादा गौड़ की तबियत/स्वास्थ्य खराब होने पर उसके बेटे राजू गौंड ने उक्त हीरा कार्यालय में जमा करवाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.