Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

नारियल या जैतून का तेल नहीं, जावेद हबीब ने बताया बच्चें के बालों में लगाएं ये देसी चीज

28

मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को वैसे तो किसी पहचान की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह अपने नाम को ही ब्रांड बना चुके हैं. फिलहाल वह एक इंफ्लुएंसर के तौर पर भी फेमस हो चुके हैं. दरअसल जावेद हबीब सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को हेयर केयर से लेकर स्किन केयर तक के टिप्स देते रहते हैं. आज उन्होंने बच्चों की हेयर केयर के बारे में बताया है. बच्चों की त्वचा लेकर बाल तक काफी नाजुक होते हैं और इसलिए एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है.

आजकल मार्केट में बेबी हेयर केयर के लिए कई तरह के शैंपू से लेकर तेल भी मौजूद हैं. इस वजह से माएं भी कन्फ्यूजन में रहती हैं कि उनके बच्चों के लिए क्या सही है और क्या नहीं, क्योंकि इन सभी प्रोडक्ट्स पर आंखमूंदकर भरोसा नहीं किया जा सकता है. वहीं देसी चीजों से नुकसान की संभावना न के बराबर होती है.

बच्चों की हेयर केयर

त्वचा की तरह ही बच्चों के बाल और उनके सिर की त्वचा (स्कैल्प) काफी नाजुक और सेंसिटिव होती है, इसलिए किसी भी तेल का इस्तेमाल बहुत ही सोच-समझकर करने की जरूरत होती है. अब तक आपने नारियल का तेल, जैतून का तेल या फिर सरसों का तेल भी बच्चों के बालों के लिए इस्तेमाल किया होगा. फिलहाल जावेद हबीब बच्चों की हेयर केयर के लिए कहते हैं कि उनके सिर में देसी घी से मालिश करनी चाहिए.

कब लगाएं देसी घी

जावेद हबीब कहते हैं कि बच्चों के सिर में शैंपू करने से पहले असली देसी घी से कुछ देर मसाज करनी चाहिए. यह सबसे बढ़िया है बच्चों के बालों के लिए. इससे बाल हेल्दी बनेंगे. फिलहाल दादी-नानी भी बच्चों के सिर में देसी घी से मालिश करने की सलाह देती हैं, क्योंकि इससे स्कैल्प पर भी नमी बनी रहती है और बाल भी स्वस्थ रहते हैं.

बच्चों की हेयर केयर की ये बातें रखें ध्यान

छोटे बच्चों के बालों के लिए अलग कंघी लेनी चाहिए. उनके बालों में घर में रेगुलर इस्तेमाल होने वाली कंघी को यूज करने की गलती न करें. छोटे बच्चों के लिए कंघी की बजाय मुलायम ब्रश खरीदना बेहतर रहता है. इसके अलावा बच्चों के बालों के लिए शैंपू बहुत सोच-समझकर खरीदें. छोटे बच्चों के बालों में ज्यादा हेयर एक्सेसरीज जैसे हेयर क्लिप, रबरबैंड जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.