Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आप बिहार को मजदूर सप्लाई राज्य बना कर रखना चाहते हैं… केंद्र सरकार के फैसले पर बोले RJD सांसद मनोज झा

26

केंद्र सरकार की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना करने पर सियासत गरमा गई है. सरकार का फैसला जेडीयू के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है, जो कि एनडीए का हिस्सा है. लोकसभा चुनाव के बाद से ही जेडीयू बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रही थी. अब सरकार के फैसले पर आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पलटवार किया है.

आरजेडी सांसद ने कहा कि आप बिहार को मजदूर सप्लाई प्रदेश बना कर रखना चाहते हैं. इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तो मिलना ही चाहिए साथ में स्पेशल पैकेज भी चाहिए. इन दोनों के बीच में या शब्द का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.

राज्यसभा में बोले- बिहार के हिस्से धूल-धूप और वर्षा

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के अलग होने के बाद बिहार के हिस्से में धूल-धूप और वर्षा के अलावा कुछ नहीं बचा. बिहार की प्रगति और विकास के मानदंड की जब चर्चा होती है उसे संवेदना से देखने की जरूरत है. हम बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा संसद में मांगेंगे और सड़क पर मांगेंगे.

केंद्र के फैसले पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का भी बयान सामने आया. लालू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार केंद्र और राज्य की सत्ता के लिए अपना जमीर, अपनी अंतरात्मा, बिहार की अस्मिता, बिहारवासियों की आकांक्षाओं और बिहार के वोटों की महत्ता को बेच चुके हैं! नीतीश कुमार तुरंत इस्तीफा दें, बोला था विशेष राज्य का दर्जा दिला देंगे, अब केंद्र ने मना कर दिया है.

लालू बोले- झुनझुना पकड़ा दिया

आरजेडी सुप्रीमो ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को ‘विशेष राज्य’ पर झुनझुना पकड़ा दिया! विशेष राज्य का दर्जा नहीं तो विशेष पैकेज के नाम पर ही बिहार को कुछ भी दे दें! जदयू यह कहकर हुई भाजपा के सामने नतमस्तक है. इसके अलावा आरजेडी के विधायक आलोक मेहता ने कहा कि जदयू हमेशा बिहार को विशेष दर्जे की राजनीति करता रहा है. अब नीतीश कुमार को बीजेपी गठबंधन से अलग हो जाना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.