Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

बारिश के मौसम में सड़कों पर गोवंश द‍िखने पर माल‍िक के ख‍िलाफ कार्रवाई करेगा भोपाल नगर निगम

66

भोपाल। शहर की सड़कों पर वर्षा शुरू होने के बाद से गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि शहर के पशु चिकित्सालय और आसरा स्थलों पर भी इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में नगर निगम भोपाल ने गोवंश को छोड़ने वाले मालिकों से अपील की है कि वह उपयोग के बाद इस तरह खुला न छोड़ें।

साथ ही नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस, गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई करें। इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने वाले पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नगर निगम आयुक्त ने वर्षा के दौरान शहर में बेसहारा गोवंश की बढ़ती संख्या को देखते हुस समीक्षा की और कहा कि इनकी वजह से आवागमन बाधित होता है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर गोवंश के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही है।

जिसमें नागरिकों के घायल होने के साथ ही गोवंश के घायल होने की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि हो रही है। भोपाल नगर न‍िगम की गौवर्धन परियोजना शाखा द्वारा प्रतिदिन औसतन 30 गोवंश को आसरा और पशु चिकित्सालयों में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। जबकि पहले यह संख्या 10 के आसपास थी। तीन गुना होने के बाद भी में सुधार नहीं है। शहर में जगह जगह गोवंश सड़कों पर नजर आता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.