Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शुरू हुआ ठंड का मौसम, लोगों को इस दिन से पड़ेगी शॉल या जर्सी की जरूरत

31

नई दिल्ली :  देश के कुछ राज्यों में हो रही बारिश के बीच अब मौसम का पारा धीरे-धीरे नीचे गिरने लगा है। रात के वक्त गिरती ओंस और कम होता तापमान लोगों को ठंड का अहसास करवा रहा है। मौसम विभाग के आकलन है कि नवरात्रे शुरू होने तक रात में ठंड बढ़ जाएगी। ऐसे में रामलीला देखने जाने वाले लोगों को शॉल या जर्सी लेकर घर से निकलना होगा।

कई शहरों में साफ रहेगा मौसम

 मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज पटना, लखनऊ, जयपुर, भोपाल और दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। चेन्नई में भी आज आसमान क्लियर दिखेगा और न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम डिग्री 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मुंबई में भी आज बारिश नहीं होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज वहां पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

शुक्रवार को इन राज्यों में हुई बारिश

प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक शुक्रवार को निकोबार द्वीप समूह, तटीय तमिलनाडु, केरल, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, बिहार, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके साथ ही सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर बिहार में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बरसात ने लोगों को भिगोया।

आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश बादल

एजेंसी के अनुसार पूरे उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। आज असम और मेघालय में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आज जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख में बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उत्तरी ओडिशा, झारखंड, बिहार, गोवा और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश के आसार हैं। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बरसात का पूर्वानुमान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.