Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

मोहन कैबिनेट से इस्तीफा दे सकते हैं नागर सिंह चौहान ! अटकलों के बीच बंगले पर लगा भाजपा नेताओं का जमावड़ा

54
भोपाल : मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की खबरें तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि नागर सिंह, रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री बनाए जाने से नाराज हैं। इस वजह से वह मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे की अटकलों के बीच मंत्री के बंगले पर बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लगा है। प्रदेश मंत्री और बीजेपी जिला अध्यक्ष नागर सिंह के बंगले पहुंचे हैं। जहां बंद कमरे में बातचीत हो रही है।

सूत्रों की मानें तो इस्तीफे की खबरों के बीच नागर सिंह चौहान के बंगले पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। उनके बंगले पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया है। प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष नागर चौहान के बंगले में है। इन नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हो रही है।

इससे पहले नागर सिंह चौहान ने कहा था कि उन्होंने सरकार ने पार्टी के लिए लंबे समय से काम कर रहे नेताओं के बजाय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग दे दिया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में उनसे चर्चा तक नहीं की थी। मैं अपनी बात पार्टी के सीनियर नेताओं से करूंगा, पार्टी फोरम तक जाऊंगा। अगर मेरी बात नहीं सुनी जाती है, तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं पिछले 25 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि वे मंत्री पद से इस्तीफा देकर विधायक पद पर रहकर जनता की सेवा करेंगे, लेकिन ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं बता दें कि इससे पहले सीताराम आदिवासी और पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा ने भी रामनिवास रावत के भाजपा में आने पर नाराजगी जाहिर की थी और कांग्रेस में जाने की धमकी भी दी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.