Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

ग्वालियर में वारदात से पहले पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, कट्टा और 7 जिंदा राउंड मिले

34

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में पुलिस ने कार सवार दो बदमाशों को पकड़ लिया है। यह बदमाश थाटीपुर क्षेत्र में आने वाले कन्या विद्यालय के पास शनिवार रविवार की दरमियानी रात को पकड़े गए हैं। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो इनके पास से पुलिस को 315 बोर का कट्टा 7 जिंदा राउंड और चार चले हुए कारतूस मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि यह बदमाश किसी वारदात के लिए शहर में आए थे।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है और इनका पहले का अपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है। थाटीपुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कन्या विद्यालय के पास चेकिंग के दौरान एक कार नजर आई इस कार में दो युवक बैठे हुए थे। जब कार को रोकने का इशारा किया गया तो युवक वहां से भागने लगे।

पीछा कर दोनों को पकड़ लिया गया दोनों से पूछताछ की गई तो पुलिस से डर कर दोनों भागना बता रहे थे। पुलिस ने शंका के आधार पर कार की तलाशी ली कार के अंदर चार चले हुए राउंड और एक कट्टा 7 जिंदा राउंड मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में बड़ी वारदात का खुलासा भी हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.