Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

प्रयागराज में अपना दल एस के नेता की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से भूना

27

प्रयागराज के सोरांव में बदमाशों ने अपना दल एस के नेता इंद्रजीत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह वारदात रविवार सुबह की है. पुलिस इस घटना के संबंध में एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे अरेस्ट कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. आशंका है कि इस वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है.

जानकारी के मुताबिकइंद्रजीत पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल (एस) में गंगापार इकाई के विधि प्रकोष्ठ में कार्यकारणी के सदस्य थे. वह पार्टी के काम के साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत भी करते थे. पुलिस के मुताबिक उन्हें गोली मारने वाले आरोपी की पहचान सर्वेश पटेल के रूप में हुई है. सर्वेश पटेल अपना दल के नेता इंदजीत पटेल का पड़ोसी है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच काफी समय से जमीन का विवार चल रहा था. इसी विवाद के चलते आरोपी सर्वेश ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

सिर में लगी गोली

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया है. गोली इंद्रजीत पटेल के सिर में लगी है. इसकी वजह से गोली लगते ही इंद्रजीत पटेल जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आरोपी को भी दबोच लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से दो देसी पिस्टल बरामद किए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.