Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

हाथरस हादसे पर राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, क्या मांग की?

36

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 2 जुलाई को एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी. इस हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई. घटना पर जमकर सियासत भी हो रही है. सूबे की बीजेपी सरकार विपक्ष के निशाने पर है. इस बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उन्होंने सीएम योगी से मुआवजे की राशि को बढ़ाने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है.

राहुल गांधी का पत्र 2 पन्नों का है. उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार ने जो मुआवजे की राशि तय की है वो अपर्याप्त है. मुआवजे की राशि को बढ़ाना चाहिए और इसको जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को देना चाहिए. साथ ही उन्होंने लिखा कि घायलों का जल्द से जल्द उचित इलाज कराया जाना चाहिए और उन्हें भी उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए.

राहुल गांधी ने हाथरस का किया दौरा

राहुल गांधी ने पत्र में यह भी कहा कि लोगों को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को हाथरस का दौरा किया था और पीड़ितों से मुलाकात की. अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने पत्र में कहा हाथरस में भगदड़ हादसे से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका दुख महसूस कर और समस्याएं जान कर मेरे पास कहने को कोई शब्द नहीं थे.

भोले बाबा के खिलाफ मामला दर्ज

2 जुलाई को हाथरस में हुए इस हादसे के बाद अब तक मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसके बाद आज यानी 7 जुलाई को हाथरस भगदड़ मामले में भोले बाबा, जिनका मूल नाम सूरज पाल सिंह है, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. भोले बाबा के खिलाफ मामला पटना के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया है.

मायावती और अखिलेश यादव क्या बोले?

हादसे पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हाथरस में हुई भगदड़ की घटना में प्रशासनिक चूक से सबक नहीं लिया गया तो भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं और होंगी. अखिलेश यादव ने अरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार भगदड़ की घटना में मामूली गिरफ्तारियां करके अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है.

वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने गरीबों, दलितों और पीड़ितों को शनिवार को सलाह दी कि वे गरीबी और अन्य सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे व्यक्तियों के पाखंड से गुमराह न हों. मायावती ने कहा कि हाथरस कांड में भोले बाबा सहित जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे अन्य स्वयंभू बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.