Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

गुना में पुलिस चौकी पर भीड़ का हमला, छुड़ा ले गए दो साथी, पुलिसकर्मियों ने खुद को कमरे में किया बंद

23

गुना : मधुसूदनगढ़ थानाक्षेत्र की उकावद पुलिस चौकी पर बीती रात करीब 9.30 बजे भील समाज के 40 से ज्यादा लोगों ने हमला कर दिया। भीड़ ने करीब 15 मिनट तक जमकर उत्पात मचाया। लाठियों से सीसीटीवी कैमरे और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की।

भीड़ यहीं नहीं रुकी, चौकी के कमरों में रखे कुर्सी-टेबल तक तोड़ दिए। एक मामले के शिकायतकर्ता चार लोगों को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला और लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही भीड़ अपने दो साथियों को भी छुड़ा कर ले गई। इधर, चौकी में मौजूद एक एएसआइ और आरक्षक ने कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार उकावद पुलिस चौकी के तहत आने वाले गांव त्रिलोकीपुरा मजरा हरिपुरा के दो पक्षों में एक गुमठी हटाने को लेकर विवाद चल रहा है। बीती रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसकी शिकायत पर एक पक्ष के दो लोगों को पुलिस थाने ले गई। इस दौरान पकड़े गए लोगों ने मदद के लिए भील समाज के लोगों को बुला लिया। इस पर भील समाज के करीब 40 लोग बाइकों पर सवार होकर लाठी-डंडे लेकर आ गए।

इधर, भीड़ को देख दूसरा पक्ष बचने के लिए उकावद पुलिस चौकी में छिपने जा पहुंचा और चौकी के भीतर शौचालय में खुद को बंद कर लिया। भीड़ जब चौकी में घुसी तो उसका हमलावर रुख देख पुलिस चौकी में मौजूद एक एएसआई राजेंद्र सिंह और आरक्षक ने भी एक कमरे में छिपकर भीतर से कुंदी लगा ली। । बताया जाता है कि घटना के दौरान सरनाम पक्ष का रतन गुर्जर कमरे में छिपे पुलिसकर्मियों के साथ था, इस कारण वह मारपीट से बच गया।

पांच थानों की पुलिस के साथ पहुंचे एएसपी

पुलिस चौकी में घुसकर मारपीट और उत्पात मचाने के मामले की सूचना जैसे ही जिला मुख्यालय पर पहुंची तो एएसपी मान सिंह ठाकुर ने राघौगढ़, जामनेर, आरोन, कुंभराज और बीनागंज पुलिस थाने के बल को बुलाया और मौके पर पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.