Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

‘कल्कि 2898 एडी’ ने जैसे ही 700 करोड़ कमाए, उधर फिल्म के सीक्वल की प्लानिंग ही पता चल गई

28

पैन इंडिया स्टार प्रभास अपनी ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार में कमाई करती हुई नजर आ रही है. 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. देश से लेकर विदेश तक में ‘कल्कि 2898 एडी’ का जलवा देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते के अंत तक प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की ये पिक्चर 1000 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है. इसी बीच इस फिल्म के सीक्वल को लेकर एक बड़ी जानकारी हाथ लगी है.

नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ ताबड़तोड़ कमाई किए जा रही है. नाग अश्विन ने पहले पार्ट के अंत में पहले ही अनाउंस कर दिया था कि कल्कि यूनिवर्स जारी रहेगा, जिसके बाद फैन्स फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त ने बताया कि कल्कि 2898 एडी के दूसरे पार्ट का 60% हिस्सा पहले ही खत्म हो चुका है.

अपने नए बयान में अश्विनी दत्त ने बताया कि इस साल के अंत तक कल्कि के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी. मेकर्स की प्लानिंग है कि वो अगले साल मई या जून में इस सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे. इस अपडेट के सामने आने के बाद प्रभास के फैन्स काफी एक्साइटेड हो गए हैं. फिलहाल दर्शक ‘कल्कि 2898 एडी’ को इंजॉय कर रहे हैं. प्रभास की इस फिल्म ने भारत में एक हफ्ते के अंदर 400 करोड़ के करीब कमाई कर ली है.

सुपरस्टार प्रभास के चाहने वाले उनकी फिल्म की परफॉर्मेंस से काफी खुश हैं. मेकर्स का बड़ा दांव भी सक्सेसफुल साबित हुआ है. फिल्म में कमल हासन, दिशा पटानी, राजेंद्र प्रसाद, शोभा समेत कई और सितारे भी मौजूद हैं. फिल्म में कई कैमियो भी हैं, जो दर्शकों को काफी इंप्रेस कर रहे हैं. फिल्म देखने के बाद अमिताभ बच्चन को हर कोई असली हीरो बता रहा है. उनके काम को काफी सराहा जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.