Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF कांस्टेबल पर एक और एक्शन, बेंगलुरु ट्रांसफर

32

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर का बेंगलुरु तबादला किया गया है. थप्पड़ कांड के बाद कौर को सस्पेंड कर दिया गया था. पुलिस ने उनके खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ था. कौर के निलंबन और एफआईआर के खिलाफ किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया था.

ये घटना 6 जून को हुई थी. कंगना रनौतदिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थीं. एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सीआईएफएस की महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार दिया था. इस घटना को अंजाम देने के बाद कौर ने कहा था कि कंगना ने किसान आंदोलन पर टिप्पणी की थी, जिससे वो आहत थीं.

पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की रहने वाली कुलविंदर ने कहा था, उनका परिवार किसान आंदोलन से जुड़ा रहा है. किसान आंदोलन को लेकर कंगना ने कहा था कि 100-100 रुपये के लिए महिलाएं किसान आंदोलन में बैठी हैं. क्या ये (कंगना) वहां बैठी थीं. मेरी मां वहां बैठी थी.

कंगना रनौत का बयान

घटना के बाद कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी करके अपनी बात कही थी. उन्होंने कहा था, एयरपोर्ट पर जो घटना हुई, वो सुरक्षा जांच के दौरान हुई. जैसे ही मैं सुरक्षा जांच के बाद बाहर आई, दूसरे केबिन में बैठी सीआईएसएफ की सुरक्षा कर्मचारी ने मेरे चेहरे पर मारा और गालियां देने लगी. जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वो किसानों के विरोध का समर्थन करती है.

कंगना आगे कहती हैं,मैंने उनसे पूछा कि, उन्होंने ऐसा क्यों किया है? उन्होंने बताया कि, वो किसान आंदोलन को सपोर्ट करती हैं. मैं सुरक्षित हूं पर मेरी चिंता ये है कि, ये जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे कैसे हैंडल किया जाए?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.