Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

Chandigarh में विद्यार्थियों से भरे Auto के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, मची भगदड़

18

चंडीगढ़: स्कूल के बच्चों को ले जा रहा एक ऑटो रिक्शा मलोया में एक कार से टकरा गया। यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ, जिसमें कई विद्यार्थी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालकर सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल बच्चों की पहचान मलोया निवासी प्रक हार्दिक, झामपुर निवासी आरूषी, दिया और निशा, तथा मल्लोया कॉलोनी निवासी अंशु और अरहान के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, एक बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर आया है, जबकि बाकी बच्चों को प्रारंभिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

जांच में खुलासा हुआ कि ऑटो चालक संतोष तेज और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, कार चालक की पहचान जीवन लाल के रूप में हुई है। हादसे में कार को भी भारी नुकसान हुआ। टक्कर के बाद सेक्टर-39 से मल्लोया गांव की ओर जाने वाला रास्ता जाम हो गया। सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन खड़े रहने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक बहाल कराया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.