Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘इस बार निशाना नहीं चूकेगा…’, लॉरेंस के खास शूटर अमन साहू की गैंग ने जेल अधीक्षक को दी धमकी

36

झारखंड की पलामू जेल से 13 दिन पहले गिरिडीह जेल शिफ्ट हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खास शूटर अमन साहू की गुंडागर्दी शुरू हो गई है. उसके गुर्गे अब जेल अधीक्षक को ही धमकी दे रहे हैं. गिरिडीह सेंट्रल जेल की अधीक्षक हिमानी प्रिया को अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने धमकी दी है. इसमें गिरिडीह जेल में अमन साहू को उसकी अपनी मनचाही सुविधा देने को कहा है. सुविधाएं न मिलने पर जेल अधीक्षक को गोली मारने की धमकी दी गई है.

इंटरनेशनल कॉल और मैसेज के जरिए गैंगस्टर मयंक ने कहा- पिछली बार निशाना चूक गया था. तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार इसमें बाल-बाल बच निकले थे. लेकिन इस बार का निशाना चूकेगा नहीं. गैंगस्टर ने जेल अधीक्षक को ये भी धमकी दी है कि उसके निशाने पर उनका पूरा परिवार भी है. इसलिए अमन साहू जेल में जो सुविधा चाहता है उसे पूरा करें.

इतना ही नहीं दो दिन पहले जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया के मोबाइल पर भेजे गए मैसेज में मयंक ने कहा- वो अभी तुरंत अमन साहू से मुलाकात करें. अमन से पूछें कि उसे क्या-क्या सुविधाएं चाहिए. वह जो भी फरमाइश करता है उसे त्वरित पूरा करें. अन्यथा अंजाम भुगतने को तैयार रहें.

इसने पहले भी यहां के जेलर प्रमोद कुमार पर जानलेवा हमला किया गया था. जिसमें वो बाल-बाल बचे थे. लेकिन इन सबके बावजूद जेल आइजी सुदर्शन मंडल ने गिरिडीह जिला प्रशासन की रिपोर्ट को नजरअंदाज कर गैंगस्टर अमन साहू को मेदनीनगर से गिरिडीह सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की अनुमति दे दी.

क्या बोलीं जेल अधीक्षक?

धमकी मिलने पर जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया ने कहा है कि वो किसी की धमकी से डरती नहीं है. गिरिडीह जेल के सारे कैदियों को जो सुविधाएं मिलती हैं वहीअमन साहू को भी मिलेगी. उसे कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा. धमकी से जुड़े सारे ऑडियो, मैसेज सहित अन्य तथ्यों से उन्होंने गिरिडीह के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व जेल आइजी सुदर्शन मंडल को अवगत करा दिया है. एसपी इस मामले में त्वरित संज्ञान लिया गया है. पुलिस हर पहलुओं पर जांच की जा रही है. इस पर लीगल कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा लगातार जेल का निरीक्षण भी किया जा रहा है.

जेलर को धमकी

इससे पहले अप्रैल 2022 में अमन साहू को गिरिडीह जेल लाया गया था. यहां आने के बाद 20 जुलाई 2022 को उसने तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार के वाहन पर गोली चलवाई थी. साथ ही तत्कालीन प्रभारी जेल अधीक्षक अनिमेष चौधरी से दो करोड़ की रंगदारी भी मांगी थी. फिर कांड के दूसरे दिन ही उसे गिरिडीह से सिमडेगा जेल भेज दिया गया था. बाद में सिमडेगा से पलामू की मेदिनीनगर जेल भेजा गया था. वहां उसने तत्कालीन जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार को भी फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.