Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती: निशिकांत दुबे

35

18वीं लोकसभा संसद के पहले सत्र की कार्यवाही के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भगवान शिव को नहीं समझते. लेकिन उनका एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि बिरला जी पीएम मोदी के पैर छूकर भी प्रणाम कर लेते तो कुर्सी की ताकत कम नहीं होती. इसके अलावा बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला.

राहुल गांधी द्वारा संसद में भगवान शिव और गुरु नानक देव की फोटो दिखाई जाने पर निशिकांत दुबे जमकर गरजे. उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर भगवान शिव और गुरु नानक की ही तस्वीर दिखानी थी तो मंदिर चले जाते. संसद में फोटो क्यों दिखा रहे हैं. बता दें कि, सोमवार को राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने के दौरान अलग-अलग धर्मों से जुड़ी भगवानों की तस्वीरें दिखाई थी.

भगवान शिव की मुद्राओं का जिक्र

मैं ब्राह्मण हूं मुझे इस बात का गर्व है. जिस अभय मुद्रा की बात की जाती है, तो मैं बता दूं कि भगवान शिव के चार हाथ हैं. भगवान हाथ में कुल 28 मुद्राएं है. इसमें से एक मुद्रा है जिसमें शिव के हाथ में डमरू है. दूसरे हाथ में अग्नि है, वो ये कहता है कि चाहे हेमंत सोरेन हो या केजरीवाल हो, जो भ्रष्टाचारी है जिसने जनता का पैसा लूटा है उसको जेल भेजा जाना चाहिए. तीसरा हाथ है जो ये कहता है कि जनता को खाना खिलाया और चौथा हाथ है कि विकसित भारत के लिए.

विपक्ष मुस्लिम की राजनीति करती है: निशिकांत दुबे

राहुल गांधी को अगर धर्म नहीं पता है. त्रिशूल भूत, भविष्य और वर्तमान की व्याख्या करता है. हमारे प्रधानमंत्री इन तीनों चीजों को लेकर विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने की बात करते हैं लेकिन इंदिरा गांधी ने संविधान में बदलाव कई किए. संविधान में ‘सेक्युलर’ शब्द जोड़ा गया था. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा विपक्ष मुस्लिम की राजनीति करती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.