Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राहुल गांधी का बयान कुत्सित मानसिकता का परिचायक, मैं उनके बयान की भर्त्सना करता हूं : डॉ यादव

59

भोपाल :  लोकसभा में हिंदूओं पर दिए बयान को लेकर सीएम मोहन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इस विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। डॉ यादव ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है, हिंदुओं को हिंसक बताना उनके कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है।

हिंदुस्तान के अंदर भारत दुनिया का एक मात्र देश है। जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उस देश के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अगर हिंदुओं को इस ढंग से लज्जित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है? इस बात को लेकर पूरे देश में उबाल है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को नाक रगड़कर माफी मांगना चाहिए।

सीएम ने आगे कहा कि मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं.. हर कोई जो हिंदू है वो हिंदू होने पर गर्व करता है। ऐसे में राहुल गांधी के बयान से सब की भावना आहत हुई है। उनको तुरंत माफी मांगनी चाहिए और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को राहुल गांधी से तुरंत इस्तीफा मांगना चाहिए… और कांग्रेस राहुल गांधी के इस बयान से इत्तेफाक रखती है या नहीं यह भी स्थिति स्पष्ट करें।

ये था राहुल गांधी का बयान

सोमवार 1 जुलाई को संसद सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भगवान शिव की एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि शिव जी की फोटो देखिए, त्रिशूल जमीन में गड़ा है। वह अहिंसा की बात करते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंस, नफरत, नफरत, नफरत, असत्य, असत्य, असत्य और फिर बीजेपी सांसदों की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप हिंदू हो ही नहीं। राहुल गांधी के इसी बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.