Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

छठ/दीपावली की भीड़ बेकाबू! इंदौर स्टेशन पर जनरल से लेकर एसी कोच तक ठसाठस, यात्रियों को लाइन में लगाकर दी जा रही ट्रेन में एंट्री

27

इंदौर। दीपावली पर घर लौटने की चाह में शनिवार को रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी और भारी भीड़ रही। सर्वाधिक भीड़ इंदौर-पटना एक्सप्रेस की रही, जिसमें थर्ड और सेकंड एसी कोच तक यात्रियों से खचाखच भर गए। स्लीपर और जनरल कोचों की हालत तो ऐसी थी कि लोग दरवाजों तक लटके नजर आए। इससे महिलाओं और बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।

इंदौर से उत्तर भारत जाने वाली सभी ट्रेनों में सर्वाधिक भीड़ देखी जा रही है। इंदौर-पटना एक्सप्रेस से जाने के लिए यात्री दोपहर 12 बजे से रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे थे। बढ़ती भीड़ को काबू में रखने के लिए रेलवे पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा। दोपहर 12.30 बजे से ही पुलिसकर्मी प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंच गए और जनरल कोच के सामने यात्रियों की कतार लगवाने लगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.