Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मानहानि मामला: कोर्ट में नहीं पेश हुए राहुल गांधी, संसद की कार्यवाही का दिया हवाला, अगली सुनवाई कब?

35

मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हो सके. उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला ने कोर्ट से समय मांगा. जिसके बाद कोर्ट ने कांग्रेस नेता को अंतिम मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को तय की है.

सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल सदन की कार्यवाही में व्यस्त हैं ऐसे में वह कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं. वकील ने कोर्ट से आगे का समय मांगा. जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. इसके बाद अब मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी.

20 फरवरी से जमानत पर चल रहे हैं राहुल

रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मानहानी मामले में 20 फरवरी से जमानत पर चल रहे हैं. कोर्ट ने उन्हें 2 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था. इससे पहले वह 20 फरवरी को कोर्ट में पेश हुए थे उस दौरान उन्हें जमानत मिल गई थी. हालांकि सदन में बिजी होने की वजह से वह इस बार पेश नहीं हो सके.

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में की थी टिप्पणी

वहीं बात करें मानहानि केस की तो 2018 में कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने अमित शाह जो उस समय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उन पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. जिस पर सुल्तानपुर के बीजेपी के नेता विजय मिश्रा ने ऐतराज जताते हुए राहुल के खिलाफ 4 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी.

राहुल के बयान पर मचा था हंगामा

विजय मिश्रा ने कहा था कि राहुल का कहना है कि बीजेपी ईमानदार और स्वच्छ राजनीति में विश्वास करने का दावा करती है, जबकि पार्टी का एक अध्यक्ष हत्या के मामले में ‘आरोपी’ है. उस समय अमित शाह ही पार्टी के अध्यक्ष थे. राहुल के इस बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ था. बीजेपी ने उनके खिलाफ कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.