Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे...

अलीराजपुर में बुराड़ी जैसा कांड, फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोग

44

दिल्ली में 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में हुए सामूहिक सुसाइड केस तो आपको याद ही होगा. छह साल पहले हुए इस घटना में एक ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक सुसाइड किया था. ठीक इसी तरह की घटना सोमवार को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में देखने को मिली है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले हैं. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह सामूहिक सुसाइड केस है या फिर 4 लोगों की हत्या के बाद सुसाइड का मामला है.

फिलहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मामला अलीराजपुर के गुनेरी पंचायत के ग्राम राउड़ी का है. पुलिस के मुताबिक इस गांव में रहने वाले राकेश, उनकी पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर के अंदर फंदे से लटके मिले. सबसे पहले शवों को राकेश के काका ने देखा और शोर मचाकर ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी.

कई एंगल से जांच कर रही है पुलिस

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की. पुलिस पता करने की कोशिश कर रही है कि यह घटना क्यों हुई. क्या राकेश किसी मजबूरी में फंसे थे, जो इन्होंने अपने पत्नी बच्चों को फंदे पर लटकाकर खुद सुसाइड कर लिया या फिर किसी बाहरी व्यक्ति ने इन सभी को फांसी दी है. अलीराजपुर के एसपी राजेश व्यास के मुताबिक सुबह सात बजे राकेश के काका घर पर आए तो दरवाजा अंदर से बंद था.

अभी तक नहीं मिला घटना का ओर छोर

खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा और अंदर का दृश्य देखकर पड़ोसियों को खबर की. इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. उन्होंने बताया कि अब पुलिस जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कोई साजिश तो नहीं. इसके अलावा इसे सामूहिक हत्या और सामूहिक आत्महत्या के एंगल से भी देखा जा रहा है. हालांकि अभी इस मामले में कोई ओर छोर नहीं मिल सका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.