Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ससुर का 12 साल से चल रहा था अफेयर, भनक लगते ही दामाद ने सिखाया ऐसा सबक, उम्र भर रखेगा याद

84

बिहार के जमुई में एक दामाद ने अपने ससुर को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा. ससुर अपनी पत्नी को धोका देकर किसी और के साथ इश्क फरमा रहा था. दामाद को जब ये बात पता चली तो वह यह सब सह न पाया. फिर उसने पूरे गांव की पंचायत बैठा दी. यहां उसकी सास के साथ-साथ ससुर और उसकी प्रेमिका को भी पंचायत में बैठाया गया. फिर ससुर के खिलाफ ऐसा फैसला सुनाया गया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया.

मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले उमनतरी गांव के प्रदीप साव का अपने ही सरहज के साथ पिछले 12 सालों से प्रेम संबंध चल रहा था. वह लगातार अपने ससुराल केंडीह आया करता था और कई-कई दिन तक रहता था. उसकी पत्नी और बेटी को जब यह बात नागवार गुजरी तब उन्होंने इसकी शिकायत ग्रामीणों से की. इसके बाद गोपालपुर निवासी उनके दामाद ने पूरे गांव की पंचायत बैठा दी. यहां इस मामले में सुनवाई की गई.

इस दौरान प्रदीप साव और उसकी प्रेमिका सरहज सुधा देवी को भी बुलाया गया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप साव की पत्नी को करीब 12 वर्ष पहले पैरालिसिस का अटैक आया था, इसके बाद से ही उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया और अपनी सरहज के साथ रहने लगा. सुधा देवी का पति भी मानसिक रूप से कमजोर है. इसी बात का फायदा उठाकर सुधा और प्रदीप पिछले 12 सालों से एक दूसरे के साथ रह रहे थे.

पंचायत ने सुनाया ये फैसला

इसे लेकर बीते रविवार देर शाम गांव में पंचायत लगाई गई. गांव के पंचायत में सभी पक्ष ने अपनी बातों को रखा, जिसे सुनकर पंचायत ने 6 सदस्यों की एक कमेटी बनाई. पंचायत ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए प्रदीप साव को केंडीह गांव से निकाल दिया. उसे यह आदेश दिया गया कि वह दोबारा कभी केंडीह वापस नहीं लौटेगा. साथ ही पंचायत ने यह भी फैसला सुनाया कि वह अपने हिस्से की सारी संपत्ति अपनी पत्नी और बेटे के नाम लिख देगा. इसे लेकर उसे समय भी दिया गया है. वहीं सुधा देवी को भी उमनतरी गांव नहीं जाने की सजा सुनाई गई है. बहरहाल, प्रेम प्रसंग का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.