Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि...

PM मोदी-CM योगी को दोष न दें…उमा भारती ने बताई UP में BJP के खराब प्रदर्शन की वजह

40

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता उमा भारती ने शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोष नहीं दिया जाना चाहिए. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद भी बीजेपी ने यूपी में खराब प्रदर्शन किया था.

बता दें कि बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से केवल 33 सीटें जीतीं. वहीं उमा भारती ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यूपी में लोकसभा चुनाव के नतीजों के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को दोषी ठहराना सही नहीं है.

राम मंदिर को अपने एजेंडे से नहीं हटाया

उमा भारती ने तर्क दिया कि छह दिसंबर 1992 को बाबरी ढांचा ढहाए जाने के बाद भी बीजेपी चुनाव हार गई थी. लेकिन इसके बावजूद हमने अयोध्या में राम मंदिर को अपने एजेंडे से नहीं हटाया. हमने अयोध्या को कभी वोट से नहीं जोड़ा. इसी तरह अब हम मथुरा-काशी (धार्मिक स्थलों को लेकर विवाद) को भी वोट से नहीं जोड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हिंदू समुदाय की प्रकृति को समझने की जरूरत है जो सामाजिक व्यवस्था को धर्म से नहीं जोड़ता. उमा भारती ने दावा किया कि यह इस्लामिक समाज है जो सामाजिक और धार्मिक व्यवस्था को जोड़कर काम करता है. इसलिए वे सामाजिक व्यवस्था के अनुसार वोट करते हैं.

हमें अहंकार नहीं करना चाहिए

उमा भारती ने कहा कि यूपी में बीजेपी के खराब नतीजों का मतलब यह नहीं है कि लोगों की भगवान राम के प्रति भक्ति कम हो गई है. उन्होंने कहा कि हमें यह अहंकार नहीं करना चाहिए कि हर राम भक्त बीजेपी को वोट देगा. हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि जो हमें वोट नहीं देता, वह राम भक्त नहीं है. इस बार के चुनाव परिणाम किसी लापरवाही का नतीजा हैं और कुछ नहीं.

गठबंधन सरकार चलाना मुश्किल नहीं

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ केंद्र में गठबंधन सरकार चलाना मुश्किल नहीं होगा, क्योंकि अतीत में बीजेपी ने उनके साथ सहयोगी के रूप में सफलतापूर्वक सरकारें चलाई हैं. इससे पहले दिन में उमा भारती ने ग्वालियर से भोपाल जाते समय शिवपुरी में स्थानीय बीजेपी नेताओं से मुलाकात की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.