Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

बैरागढ़ में एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज बनते ही बीआरटीएस लेन हटेगी पार्किंग समस्या हल होगी

43

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) मेन रोड पर एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज निर्माण का काम अगले तीन माह में शुरू होने की उम्मीद है। मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की बैठक में ब्रिज निर्माण को स्वीकृति देने से निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद बंधी है। ब्रिज का काम शुरू होते ही बीआरटीएस लेन भी हटा दी जाएगी, इससे पार्किंग की समस्या का हल भी निकल आएगा।

कैबिनेट की बैठक में 306 करोड़ रूपये की लागत से सिक्सलेन एलिवेटेड डबल डेकर ब्रिज को मंजूरी दी गई है। यह योजना पिछले साल बनी थी। विधायक रामेश्वर शर्मा ने सबसे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को ब्रिज बनाने के लिए पत्र लिखा था। पिछले साल इसे सड़क परिवहन मंत्रालय ने भी स्वीकृति दी थी। पहले इस ब्रिज को संत हिरदारामजी की कुटिया से थोड़ा आगे सीवेज पंप हाउस से शुरू किया जाना था। अब इसे हलालपुर से शुरू किया जा सकता है। विधायक रामेश्वर शर्मा के अनुसार इलाके की यातायात व्यवस्था में सुधार एवं भविष्य की जरूरत को देखते हुए ब्रिज को थोड़ा बड़ा किया जाएगा। ब्रिज मेन रोड से होते हुए बैरागढ़ कला जोड़ पर पहुंचकर खत्म होगा। ब्रिज के ऊपर ही भविष्य में मेट्रो लेन बिछाई जा सकेगा। सिंगल पिलर सिस्टम के तहत काम होगा।

बीआरटीएस लेन हटाने की मांग पूरी होगी

एलिवेटेड ब्रिज बनने के साथ ही लालघाटी से सीहोर नाके तक बीआरटीएस लेन हटाने की बरसों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। रामेश्वर के अनुसार मेन रोड पर पार्किंग विकसित की जाएगी। बिना किसी तोड़फोड़ के काम होगा। ब्रिज की चौड़ाई करीब 33 मीटर रहेगी। यह काम लोक निर्माण विभाग की सेतु शाखा के माध्यम से किया जाएगा। बैरागढ़ के व्यापारी लंबे समय से बीआरटीएस लेन हटाने की मांग करते आ रहे हैं। यह मांग भी स्वत: पूरी हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.