Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

IND VS SA: बारबाडोस में फाइनल के दौरान कितनी बारिश होगी? जानिए हर घंटे का हाल

28

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. मैच बारबाडोस में खेला जाएगा और इस मुकाबले पर करोड़ों फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि यही क्रिकेट फैंस टेंशन में भी हैं क्योंकि बारबाडोस में बारिश की आशंका जताई जा रही है. सवाल ये है कि क्या बारिश मैच के दौरान भी खलल डालेगी? अगर पानी बरसा तो उसका मैच पर क्या असर होगा? आइए आपको बताते हैं बारबाडोस के मौसम का हाल और जानिए मैच पर खतरा है या नहीं?

बारबाडोस के मौसम का हाल

मौसम वेबसाइट्स के मुताबिक बारबाडोस में बारिश होनी तो तय है. मैच वहां सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और ऐसा दावा किया जा रहा है कि बारबाडोस में बारिश सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी.

  • 11 बजे बारिश की रफ्तार और ज्यादा होगी.लेकिन अगले 30 मिनट बाद यानि 11.30 के करीब बारिश रुक जाएगी
  • इसके बाद दोपहर 1 बजे फिर बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है, जो कि दोपहर 3 बजे चलेगी.
  • दोपहर 3 बजे के बाद बारबाडोस में कोई बारिश नहीं है.

तो फिर मैच का क्या होगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच जो सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था उसमें भी बारिश ने काफी ज्यादा खलल डाला था. ये मुकाबला गयाना में हुआ था. लेकिन इसके बावजूद मैच हुआ और इसमें टीम इंडिया की जीत हुई. बारबाडोस में भी खिताबी जंग के दौरान बादल बरसेंगे जरूर लेकिन मैच देखने को मिल सकता है. सबसे अच्छी बात ये है कि बारबाडोस के स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम कमाल का है. यहां बारिश का पानी तुरंत सूख जाता है.

वैसे अगर बारबाडोस में बारिश कुछ ज्यादा ही होती है और किसी तरह से मैच रुक जाता है या शुरू नहीं हो पाता है तो उसके लिए अतिरिक्त 3 घंटे 10 मिनट दिए गए हैं. अगर इस वक्त में भी मैच नहीं होता है तो फिर इसके लिए रिजर्व डे भी रखा गया है. मतलब मैच अगर शनिवार को नहीं हो सका तो फिर ये मुकाबला रविवार को होगा. ऐसे में साफ है फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी जंग तो होकर ही रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.