Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

पति को पीटा, रेप किया, घर को ट्रैक्टर से तोड़ा… मजदूर की बीवी के साथ मालिक की दरिंदगी

33

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मालिक ने अपने यहां काम कर रहे मजदूर की पत्नी के साथ उसके घर में घुसकर रेप किया. साथ ही पीड़िता के पति की बेरहमी से पिटाई करवा दी और घर भी तुड़वा दिया. पीड़िता ने अब पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से शिकायत की है.

उज्जैन के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक को बताया कि उसके पति मजदूर हैं. वह गांव के ही अर्जुन सिंह के यहां काम करते थे. इसी बीच, 21 जून को अर्जुन घर में घुस आया और उसके साथ रेप किया. साथ ही पति और उसकी अपने लोगों से बेरहमी से पिटाई करवा दी. घर को ट्रैक्टर से तोड़ दिया.

पीड़िता ने लगाए आरोप

पीड़िता का आरोप है इस घटना की शिकायत को लेकर जब वह और पति पुलिस स्टेशन जाने लगे, तभी अर्जुन सिंह को जानने वाले वीरेंद्र ने उन्हों जान से मरने तक की धमकी दे डाली. उसका कहना था कि अगर थाने गए तो दोनों की गर्दन काट देंगे. हालांकि, फिर भी थाने गए, वहां आवेदन भी दिया, लेकिन फरियाद नहीं सुनी गई.

पीड़ित महिला ने बताया कि थाने पर आवेदन दिए लगभग एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद आईजी से शिकायत की. पूरे मामले में आरोपी अर्जुन, सोनू, वीरेंद्र, जगदीश सहित अन्य के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

आरोपियों ने धमकाया

पीड़िता ने बताया कि पति अर्जुन सिंह के यहां मजदूरी करते हैं. जब उसके पति ने दुष्कर्म की घटना पर विरोध जताया तो अर्जुन ने उसे भी धमकाया. पीड़िता ने पुलिस महानिरीक्षक को बताया कि आरोपियों ने उसका नहाते हुए वीडियो भी बना रखा है. उसने इस बात का विरोध जताया था तो आरोपियों ने उसे गोली मारने तक की धमकी दे डाली थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.