Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.5 करोड़ की सोने की ईंटों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, टीम पर किया पथरा... शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, ग्वालियर ले जाते समय बुजुर्ग की मौत उमरिया में 13 करोड़ की लागत से बने 369 सामुदायिक शौचालय बदहाल: कहीं लगे ताले, तो कहीं टोंटी-टंकियां ... ग्वालियर: ड्राई डे पर शराब पीकर कार से मचाया तांडव, 7 घायल और कई वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गिरफ्तार कैल्शियम और प्रोटीन का पावरहाउस है मखाना: डाइट में शामिल करें ये 4 टेस्टी रेसिपीज़, हड्डियां होंगी म... ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत: किसान के बेटे हसन महमूद ने झटके 9 विकेट, रचा नया इतिहास भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण', 4000 करोड़ के बजट पर यश ने समझाया गणित बेल्जियम में घर की मरम्मत के दौरान दीवार से निकला 99 करोड़ का सोना: सोने की ईंटें और सिक्के देख मजदू... ग्लोबल क्राइसिस में भी नहीं थमेगी LPG सप्लाई: रिलायंस, नायरा और PSU रिफाइनरियों के लिए नया प्रोडक्शन... सावधान! असली जैसे दिखने वाले 'फेक UPI ऐप' से हो रही ठगी: स्क्रीन पर दिखता है सक्सेस मैसेज, खाते में ...

आर्थिक रूप से कमजोर है मोहन सरकार, कर्ज लेकर कर रही घोटाले, नेता प्रतिपक्ष का बड़ा आरोप

61

भोपाल: सरकार के एक बार फिर कर्ज लेने पर  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कर्ज लेती रहती है। लेकिन सवाल ये है कि सरकार आए बढ़ाने के लिए काम क्यों नहीं करती। कृषि अवार्ड तो लेते हैं मगर कृषि से आए कैसे बढ़ाए इसको लेकर काम नहीं करते।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तक भोपाल इंदौर मेट्रो का काम पूरा क्यों नहीं हुआ सरकार यह नहीं बता पा रही है। मगर सरकार कर्ज लेकर घोटाले कर रही है। सरकार आर्थिक मामले में कमजोर है। प्रदेश आर्थिक रूप से कमजोर नहीं है। सरकार सिर्फ केंद्र सरकार से आने वाले बजट से सरकार चलाना चाह रही है। जबकि सरकार को अपने आय के नए साधन ढूंढने चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने नर्सिंग घोटाले को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार अब तक तत्कालीन मंत्री विश्वास सारंग पर करवाई क्यों नहीं कर पाई। स्कूल शिक्षा विभाग को पारदर्शिता रखनी चाहिए और स्कूल ड्रेस और बुक्स की जानकारी अपलोड करनी चाहिए।

टोल फ्री नंबर पर घोटाले की जानकारी आने पर बोले हमें टोल फ्री नंबर के माध्यम से लगातार कई शिकायतें मिल रही है। कई घोटाले हमारे सामने आ रहे हैं। जिन्हें हम विधानसभा में उठाएंगे।

29 और 30 तारीख को होने वाली बैठक को लेकर बोले यह समीक्षा बैठक हार को लेकर है। हार को लेकर मंथन बीजेपी कांग्रेस दोनों ही जगह होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.