Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए पंडितों का अनूठा काम, कहा- इंद्र देव होते है खुश

44

राजस्थान : आज देश में कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और हीटवेव से तो कहीं भारी बारिश और तेज हवाओं से परेशान है। राजस्थान में गर्मी अपने चरम सीमा पर है। यहां प्रचंड गर्मी ने जीव-जंतु, पशु-पक्षी सभी का जीना बेहाल कर रखा है लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। वहीं अगर हम राजस्थान के दूसरे क्षेत्र की बात करें जैसे उदयपुर जहां एक दिन पहले तेज बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली गई। आज भी आसमान में छाए काले बादल बारिश का संकेत दे रहे हैं।

अच्छी बारिश के लिए विशेष अनुष्ठान किया
दूसरी ओर राजस्थान का ही क्षेत्र डूंगरपुर जहां अभी भी लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे है। यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। ऐसे में पंडितों ने गर्मी से राहत दिलाने और अच्छी बारिश के लिए विशेष अनुष्ठान किया। यहां पिछली साल भी मानसून ने बेरुखी बरती थी, जिसका असर खेती किसानी पर भी पड़ा था। यहां के पंडितो ने गर्मी से राहत पाने का एक अलग ही रास्ता अपनाया है पंडितो ने नया महादेव मंदिर में आचार्य और यजमान ने पर्जन्य यज्ञ किया। उन्होंने पानी से भरे भगोने में बैठकर आहुतियां दी।

पर्जन्य यज्ञ करने के 72 घंटों में बारिश आ जाती है
अच्छाई ऋषि देव ने बताया कि वेदपीठ ब्राम्हणों की तरफ से भगवान इंद्रदेव को रिझाने के लिए शष्ट्रोम्मे पूजा और पर्जन्य यज्ञ का उल्लेख है। विशेष अनुष्ठान के दौरान पंचदेव और इंद्रदेव का आव्हान कर आहुतियां दी जाती हैं। साथ ही ऐसा माना जाता है कि पर्जन्य यज्ञ करने के 72 घंटों में आसमान से बारिश आ जाती है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यह भरी बारिश की चेतावनी है। अच्छी बारिश के लिए लोगों की तरफ से रूठे इंद्रदेव को मनाने का सिलसिला जारी है। पंडितों ने उम्मीद जताई कि यहां के लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.