Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

मऊगंज के गोविंदलाल बने पीएम श्री एयर एंबुलेंस की सुविधा लेने वाले प्रथम रोगी

36

रीवा। रोगी को समय पर उपचार सहायता मिल जाए तो उसके प्राणों का संकट दूर हो जाता है। मध्य प्रदेश सरकार ने आयुष्मान कार्डधारी रोगियों तथा दुर्घटना एवं प्राकृतिक आपदा में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को पीएम श्री एयर एंबुलेंस की नि:शुल्क सुविधा दी है। इस सुविधा का लाभ मऊगंज जिले के देवतालाब के समीप ग्राम जुड़मनिया मुरली के गोविंदलाल तिवारी ने लिया।

एयर एंबुलेंस की सुविधा देकर उपचार के लिए रीवा से भोपाल रवाना किया

आयुष्मान कार्डधारी 50 वर्षीय गोविंदलाल तिवारी को एयर एंबुलेंस की सुविधा देकर उपचार के लिए रीवा से भोपाल रवाना किया गया। गोविंदलाल तिवारी को 23 जनवरी की रात हृदय में पीड़ा हुई। उन्हें गंभीर हार्टअटैक हुआ। परिजन उन्हें तत्काल लेकर मेडिकल कालेज रीवा पहुंचे। प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ।

हार्टअटैक हुआ था, रीवा में मेडिकल कालेज में कराया था भर्ती

अपेक्षानुरूप सुधार न मिलने पर डॉक्टरों ने तिवारी को भोपाल के लिए रेफर किया। तिवारी को एयर एंबुलेंस के माध्यम से भोपाल के लिए रवाना किया गया। उनके साथ में दो परिजन भी भोपाल गए हैं। गंभीर रोगी गोविंदलाल तिवारी की बहन सुनीता देवी ने बताया कि मेरे भाई को पिछली रात हार्टअटैक हुआ था। उनका इलाज रीवा में मेडिकल कालेज में कराया गया था।

भाई गोविंदलाल को भोपाल ले जाने की इच्छा जताई

बेहतर इलाज के लिए हम लोगों ने भाई गोविंदलाल को भोपाल ले जाने की इच्छा जताई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शुरू की गई पीएम श्री एयर एंबुलेंस सुविधा का हमे लाभ मिला। बिना किसी खर्च के हम उपचार के लिए अपने भाई को भोपाल तत्काल ले जा पा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.