Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ब्यूटी पार्लर में सज-धज कर बैठी थी दुल्हन, तभी आ धमका प्रेमी और गोलियों से छलनी कर दिया सीना

25

उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में तैयार होने पहुंची दुल्हन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. वारदात को दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें साफ-साफ दिखा कि कैसे युवक पीठ पर बैग टांगे और हाथ में तमंचा लिए ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसा. उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. फिर अंदर घुसते ही 32 सेकंड के अंदर युवक ने दुल्हन के सीने पर दो बार गोली चलाई और मौके से फरार हो गया.

मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 20 साल की काजल की रविवार को शादी थी. पड़ोसी युवक दीपक अहिरवार काजल को पसंद करता था. शादी करना चाहता था. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अफेयर था. शादी से कुछ समय पहले काजल, दीपक के साथ भाग भी गई थी. लेकिन बाद में वह वापस लौट आई. उसने कहा कि वो अब घर वालों के पसंद के लड़के से ही शादी करेगी.

परिवार ने फिर काजल की शादी झांसी में चिरगांव के सिमथरी गांव के रहने वाले राज से तय कर दी. काजल के पिता ने दूल्हे को 8 लाख की कार और 41 हजार रुपये कैश भी दिए. लेकिन उससे पहले ही काजल की दीपक ने हत्या कर दी. रविवार को बारात आने से पहले काजल तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी. इस बीच दीपक वहां आ धमका. उसने काजल से कहा कि मेरे साथ चलो.

दूसरी बार आया और मार दी गोली

लेकिन, दुल्हन बनी काजल ने दीपक के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया. पहले तो दीपक वापस लौट गया. फिर कुछ देर बाद वो दोबारा ब्यूटी पार्लर में घुसा उसने कहा- तुम मेरी नहीं हो सकती तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं होने दूंगा. उसने काजल को दो गोली मार दी. इससे काजल की मौके पर ही मौत हो गई.

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो सीसीटीवी फुटेज में उन्हें कातिल नजर आया. काजल के घरवालों ने उसे पहचान लिया. कहा कि ये तो दीपक है. बस फिर पुलिस ने दीपक की तलाश शुरू की. हत्या के तुरंत बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद नहीं किया था. करीब 1 घंटे तक उसके फोन पर घंटी जाती रही. पुलिस ने लोकेशन निकाली तो वह घटनास्थल से रेलवे स्टेशन की ओर जाता दिखा. स्टेशन की घेराबंदी कर आरोपी को ढूंढ़ा, लेकिन वो नहीं मिला. फिलहाल उसकी तालश की जा रही है. मामले में आगामी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.