Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

डकैती करने वाले कुख्यात गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लाखों का सामान किया जब्त

33

धार। धार जिले के थाना गंधवानी में सिंघाना रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 8 सशस्त्र आदतन इनामी बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 2 डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर कर फरार हो गए जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है । आरोपियों के कब्जे से 2 नग देशी और 12 बोर कट्टे मिले हैं। वहीं  2 जिंदा कारतूस , दो नग धारदार लोहे के फालिया, 2 लठ्ठ, 1 लोहे की सब्बल,1 लोहे की कुल्हाड़ी व घटना में उपयोग की जा रही बोलेरो वाहन कुल मश्रुका कीमत 5 लाख 13 हजार 640 रूपये का जब्त किया गया है ।

बताया गया कि गिरफ्तार आरोपीयो के विरुद्ध गुजरात के अमरेली जिले में तथा झाबुआ, इंदौर जिले में लूट डकैती पुलिस अभी रक्षा से फरार मारपीट आदि जैसे गंभीर अपराधों के कई प्रकरण दर्ज हैं । गिरफ्तार इन सभी आरोपियों पर पुलिस ने  38000 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा पूर्व में ही जारी की गई है । धामाखेड़ी डकैती गैंग की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। डकैती की योजना में गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में लगभग डेढ़ महीने पूर्व जिले के अवल्दामान के हाट बाजार में दिन दहाड़े चांदी की दुकान में तीन व्यापारियों के साथ मारपीट कर चांदी के आभूषण लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। कबूला अवल्दामान की घटना में सात आरोपियों के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा लगभग 5 किलो चांदी के आभूषण कीमत चार लाख रुपए बरामद करने में सफलता हासिल की।

मामले में धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने डकैती की वारदात को असफल करने पर 10 हजार रुपए व अवल्दामान घटना का पर्दाफाश करने पर 20 हजार रुपए के ईनाम से पुलिस टीम को पुरस्कार करने की घोषणा की । चांदी व्यापारी के साथ लूट की घटना करने वाले शेष फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा चांदी के आभूषणों का शेष मश्रुका व घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिलों की बारामदगी हेतु आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है । बता दें कि धामाखेड़ी डकैती गैंग के अधिकांश डकैतों के खिलाफ धार जिले के विभिन्न थानों पर कई प्रकरण दर्ज हैं , इसलिए इन डकैतों की गिरफ्तारी को पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.