Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मां ने 2 साल की बेटी का चाकू से काटा गला, फिर खुद को भी मारे चाकू दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, जानिए पूरा मामला

35

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक मां ने अपनी 2 साल की बेटी का चाकू से गला काट दिया और उसकी हत्या कर दी, इसके बाद महिला ने खुद को भी चाकू मार लिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोका और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और घायल हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया है। महिला ने खुद को चाकू मारने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है।

महिला के भाई ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

 महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत का जिम्मेदार सास ससुर बाड़ी नंद और मेरे पति सब हैं। महिला का नाम अंकिता है, और अंकिता की शादी 18 फरवरी 2022 को झिंगाझर गांव में हुई थी। महिला के भाई संगम का कहना है कि ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिसकी शिकायत बहन ने कई बार फोन पर और मायके आने पर हमसे की थी।

महिला 4 महीने पहले ही मायके से ससुराल आई थी और करीब डेढ़ महीने पहले से सीधी शहर के पड़ेनिया इलाके में किराए के मकान में अपनी बच्ची के साथ रह रही थी। पति बाहर नौकरी करता है इसलिए वह आता जाता रहता था। महिला के भाई का आरोप है कि बहन को जीजा खर्च के लिए रुपए भी नहीं देते थे जिसके कारण वह परेशान रहती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.