Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

अरुणाचल प्रदेश: बादल फटने से ईटानगर में कई जगहों पर आई बाढ़, घर और वाहन क्षतिग्रस्त

61

एक तरफ जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. गर्मी और लू के चलते लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद ईटानगर के कई जगहों पर भारी बाढ़ आ गई. अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है जिससे कई घर जमींदोज हो गए वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए.

मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर नदी की तरह पानी बह रहा है जिससे आने जाने वाहनों को मुश्किल हो रहा है. आलम यह है कि बाढ़ का पानी लोगों के घरों के अंदर भी घुस गया है. बाढ़ का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पानी का बहाव कितना तेज है.

तेज बारिश से हालात खराब

दरअसल अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार भारी बारिश हो रही है, हालांकि पिछले दो दिनों में स्थिति में सुधार हुआ था. अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं किया गया था. लेकिन अचानक से तेज बारिश से हालात खराब हो गए.

फटने से कई हिस्सों से भूस्खलन

वहीं आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने का कहना है कि रविवार 23 जून को सुबह करीब 10:30 बजे बादल फटने के बाद ईटानगर और इसके आसपास के इलाकों के कई हिस्सों से भूस्खलन की खबरें आईं है. जबकि एनएच-415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं.

प्रशासन ने लगाए राहत शिविर

इस बीच जिला प्रशासन ने सभी लोगों से नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों दे दूर रहने का आग्रह किया है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह ऐसी जगहों पर न जाएं साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके. जिला प्रशासन ने लोगों के लिए सात निर्दिष्ट स्थानों पर राहत शिविर लगाए हैं जहां लोग रह सकें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.